हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के सेठपुर गांव में बाबू राम सैनी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले का 194 जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे बसपा प्रदेश महासचिव चौधरी पंकज सैनी का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज उन शख्सियत राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्मदिन है जिनको भारत रतन भीमराव अंबेडकर ने भी अपना गुरु माना है।
उन्होंने कहा कि आज जो पिछड़े समाज में जागृति आ रही है वह कहीं ना कहीं राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को पढ़कर और उनकी लिखी हुई किताब (गुलाम गिरी) उसे पढ़ कर आ रही है। उन्होंने कहा वह दिन दूर नहीं जब पिछड़े समाज के लोग बहुत ज्यादा जागृत होंगे और अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले उनके लिए भगवान हैं जिन्होंने हमारे लिए बहुत ही योग दान दिया है।
वही महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच के संयोजक डॉक्टर पहल सिंह ने कहा समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले ने वंचित समाज और पिछड़े दलित समाज को शिक्षा देकर जागृत करने का काम किया। उन्होंने कहा मेरा आज यह संदेश है उनके जन्मदिन पर यह संकल्प ले कि हम बुराइयों को छोड़कर शिक्षा ग्रहण करें जिससे हमारे आने वाले समय में हमारे बच्चे कामयाब हो। और वह शिक्षा ग्रहण कर देश के अंदर अच्छे-अच्छे ऊंचे पदों पर आसीन हो और इस समाज का विकास हो।
वही बाबू राम सैनी ने कहा महात्मा ज्योतिबा फुले ऐसे समाज सुधारक हैं जिन्होंने पिछड़े और दलित समाज के लिए यातनाएं झेल कर अपनी स्कूली शिक्षा ग्रहण की वह अपना पूर्ण जीवन शिक्षा की ज्योति जलाने और दलित पिछड़े लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज के उत्थान के लिए जो संघर्ष किया हमें उसे भुलाना नहीं चाहिए और समाज को संगठित होकर कुप्रथा का त्याग और समाज सुधारक कार्य करने चाहिए।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours