हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के बुक्कनपुर गांव में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की नई प्रतिमा को स्थापित कर ग्रामीणों ने उनकी 130 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई वही ग्रामीणो द्वारा उनकी प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया इस मौके पर समाजसेवी सिताब सिंह ने बाबा भीम राव अंबेडकर के जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी, महान नेता और समाज सुधारक डॉ० भीमराव आंबेडकर ने सामाजिक असमानता को दूर करने और वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा आज हमें भी उन्हीं के बताए हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है तभी जाकर हम देश मे उन्नति कर अच्छा जीवन वयापन कर सके हैं।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours