हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। जनपद हरिद्वार के लक्सर ब्लॉक मुख्यालय पर गांव स्तर पर टीकाकरण को सफल बनाने के लिए एसडीम शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग सहित सभासद व क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के प्रधान वार्ड मेंबर्स बीडीसी फील्ड वर्करों को आमंत्रित किया गया। जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। वही एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 की महामारी से बचने के लिए टीका करण का यह दूसरा चरण चल रहा है। अभी वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक आयु के जितने भी व्यक्ति हैं उनको टीकाकरण लगाया जा रहा है। साथ में जो लोग गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं चाहे वह किसी भी उम्र के हो उनको भी टीकाकरण लगाया जा रहा है उन्होंने यह भी बताया कि जो ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता पहुंचे व एक भी व्यक्ति टीकाकरण के बिना ना रहे। इस सब के इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में लक्सर तहसील के जितने भी गांव कि ग्राम पंचायतें हैं, नगरपालिका है वहां के जितने भी निर्वाचित प्रतिनिधि है। ग्राम प्रधान है बी०डी० सी हैं वार्ड मेंबर हैं जिला पंचायत सदस्य हैं सभासद हैं नगर पालिका के अध्यक्ष हैं सभी को आमंत्रित किया गया। साथ ही जो फील्ड वर्कर हैं उनको भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया हम लोगों ने इस कार्यशाला पर चर्चा पर चर्चा की है कि गांव लेवल पर किस तरह से टीकाकरण को सफल बनाया जाए और किस तरह से प्रत्येक व्यक्तियों से सहयोग लेना है उस पर गहनता से विचार विमर्श किया गया है। ताकि समय पर सब का टीकाकरण कराया जा सके कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित ना रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours