हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार में आयोजित आगामी महाकुंभ मेले को लेकर अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक सख्त नजर आ रहा है। एसडीएम गोपाल सिंह रावत और तहसीलदार आशीष घड़ियाल के नेतृत्व में शंकराचार्य आश्रम से देवपुरा चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। और दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध कभी-कभी कार्रवाई की जाती है। जिससे अतिक्रमण बढ़ जाता है। जिसे हटाते समये दुकानदारों को नुकसान होता है। अगर लगातार नजर रखी जाए ,तो अतिक्रमण पर बहुत ज्यादा अंकुश लग सकता है। लेकिन प्रशासन की अतिक्रमण को लेकर लापरवाही दुकानदारों से लेकर आमजन पर भारी पड़ती है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours