हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (बेदी) के राष्ट्रीय सलाहकार राव फ़ाज़िल और प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड दुष्यंत त्यागी के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया। भारतीय किसान यूनियन (बेदी) के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रीय राजमार्ग भगवानपुर में स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचकर चक्का जाम किया। भारतीय किसान यूनियन (बेदी) के राष्ट्रीय सलाहकार राव फ़ाज़िल ने कहा अगर सरकार ने तीनों काले कानून वापिस नहीं लिए भाकियू (बेदी) रेल रोको और सड़कों पे चक्का जाम करने को मजबूर होगी और इसका जिम्मेदार केंद्र सरकार होगी। प्रदर्शन करने वालो में प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड सचिन शर्मा, जिला अध्यक्ष हरिद्वार ब्रिजेश कश्यप, जिला महासचिव अजरार विधानसभा अध्यक्ष झबरेड़ा शाकिर अली किसान कार्यकर्ता अभिषेक चौधरी, आशीष कुमार, गौरव कुमार,परवेज त्यागी,आखिल और राष्ट्रीय चमार यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताऊ बालचंद चमार आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours