हरिद्वार की गूंज (24*7)
(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। चंडीघाट मार्ग पर अवैध रूप शराब ले जा रहें एक व्यक्ति की जानकारी उस समय सामने आई जब उसने एक अन्य व्यक्ति के दोपहिया वाहन में टक्कर मार दी। पीड़ित के अनुसार वह अपने किसी आवश्यक कार्य से चंडीघाट मार्ग से होते हुए जा रहें थे जहां पर उन्हें पीछे से आ रहे एक व्यक्ति ने टक्कर मार दी जिससे पीड़ित की गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर गयी व कुछ चोटें आई। कहासुनी इतनी बढ़ गयी की पीड़ित व आरोपी के बीच तीखी बहस हो गयी। बाद में पीड़ित को शक होने पर जब उसने आरोपी की गाड़ी में रखें थैलों को खुलवाया तो पाया कि आरोपी ने उसमें शराब के पव्वे भरे हुए है। पीड़ित ने आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी। हालांकि पीड़ित ने दुर्घटना के बाद से ही अपने सोशल मीडिया पर लाइव शुरू कर दिया था। पीड़ित अनिकेत गिरी के अनुसार चालक के हाथ में हल्की चोट आई है मौके पर पुलिस को फोन कर सूचना दी गयी। रोडिबेल वाला चौकी प्रभारी पवन डिमरी के अनुसार उच्च अधिकारियों से मिली जानकारी पर मौके से लगभग 150 पव्वे देशी शराब के जप्त किये गए है। हालांकि प्राप्त वीडियो में आरोपी द्वारा स्वयं बताया गया है कि लगभग 300 पव्वे देशी शराब के है व बस अड्डे पर उन्हें सप्लाई करने जा रहा था। मामले की जांच कर आरोपी पर आबकारी अधिनियम ( 60/72 ) में दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours