हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर खानपुर विधानसभा क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू सिंह आजाद के आवास पर पहुंचे बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम का बीएसपी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पप्पू सिंह आजाद जो कि पूर्व में दो बार जिला पंचायत सदस्य भी रहे चुके हैं और भाजपा के सक्रिय सदस्य माने जाते थे उन्होंने आज भाजपा पार्टी को छोड़कर अपने समर्थकों के साथ बसपा का दामन थाम लिया।
बता दें कि इस दौरान प्रोग्राम में सैकड़ों की तादाद में पहुंचे बीएसपी कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई, अधिकतर बीएसपी पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता बिना मार्क्स के ही नजर आए, आप तस्वीर में साफ देख सकते हैं किस तरह नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए आमजनों के जीवन को खतरे में धकेलने का काम कर रहे है, और कोविड-19 के नियमों की सरेआम जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।
मगर लक्सर पुलिस प्रशासन अपनी आंखों पर पट्टी बांधे बैठा हुआ है, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उत्तराखंड मे लक्सर प्रशासन कोविड-19 के प्रति कितना सतर्क है। जबकि लगातार उत्तराखंड में कोविड-19 के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और कल लक्सर में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, बावजूद इसके लक्सर प्रशासन मौन बना बैठा है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours