हरिद्वार की गूंज (24*7)
(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। भाजपा के सप्तऋषि मंडल से वार्ड 04 के भाजपा कार्यकर्ता ओंकार पांडेय को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। सप्तऋषि मंडल के भूपतवाला क्षेत्र में बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी की व गुरु भट्ट की अध्यक्षता में किया गया। सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने पद पर नियमति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पूरे राज्य में विकास की गंगा भाजपा शासन में बहाई जा रही है वही पार्टी में कार्यकर्ता के सम्मान का स्थान भी प्रथम होता है भाजपा हर छोटे बड़े कार्यकर्ता का सम्मान करती है और उन्हें योग्य अवसर भी देती है। उनके अनुसार कोरोना संक्रमण के चलते कार्यक्रम को कुछ समय के लिए टाल दिया गया था। उन्होंने पांडेय को पार्टी के प्रति निष्ठावान व कर्मठता के प्रति समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यों को आगे बढ़ाया है इनके द्वारा किये गए कार्य प्रशंसनीय है जिसके लिए इन्हें सम्मान रूप में मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व मंत्री मदन कौशिक की संस्तुति पर दिया गया है। मंडल महामंत्री तरुण नैय्यर ने मंच संचालन करते हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। वार्ड 01 के पार्षद अनिल मिश्रा, दीपांशु विद्यार्थी ने ओंकार पांडेय को उपाध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है व भाजपा निष्ठावान व कर्मठ कार्यकर्ताओं के कंधों पर ही टिकी है। सप्तऋषि मंडल का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर ओंकार पांडेय ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए पार्टी के लिए तन मन धन से कार्य करने, जनता की भलाई करने सहित, जनता की आवाज़ उठाने व पार्टी को मजबूती से आगे बढाने की बात कही। आयोजन के दौरान युवा मोर्चा से चंद्रकांत पांडेय, दीपक चौहान, अभिमन्यु आदि ने भी माल्यार्पण कर नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष को बधाई दी व उनसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रखी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours