हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। मुंबई पुलिस द्वारा वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी को जबरन गिरफ्तार किये जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार द्वारा रानीपुर मोड़ चंद्राचार्य चौक पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गढ़वाल संयोजक मोहित चौहान ने महाराष्ट्र सरकार से अर्नब की जल्द से जल्द रिहाई करने की मांग की उन्हीने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की तानाशाही अर्नब गोस्वामी के प्रति देखने को मिल रही है यह एक लोकतंत्र पर धब्बा है इस देश में सच बोलने वाले पत्रकारों की आवाज महाराष्ट्र सरकार आवाज दबाने की कोशिश कर रही है वहीं दूसरी ओर जिला संयोजक राहुल चौधरी ने के अनुसार अगर अर्नब गोस्वामी को जल्द रिहा नहीं किया जाता तो वे पूरे देश में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान विभाग सह संगठन मंत्री काजल थापा, नगर संगठन मंत्री ईशा, नगर विस्तारक पवनेश, नगर सह मंत्री भानु चौहान वहादराबाद नगर मंत्री अमन चौहान, संचित चौहान, विभाग कार्यालय मंत्री विमल, वैभव अरोड़ा, रोहित तुषार सक्सेना, सौरभ बडोला, दीपक प्रजापति आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours