हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार में फ़्रेंडर्स फॉरएवर टीम के नाम से जानी जाने वाली चार सदस्यी टीम जिसमे मनीष वर्मा के साथ कैलाश तिवारी सहित हिमांशु वर्मा व हिमांशु सरीन है पिछले दिनों केदारनाथ के दर्शन करने को अपने दो पहिया वाहनों से गए। टीम ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि केदारघाटी में कुछ असामाजिक लोगों का जाना अभी भी जारी है। ऐसे पवित्र तीर्थस्थल में कूदे करकट के साथ ही शराब की खाली बोतले दिखाई देना आम बात सी हो गयी थी, लगभग 18 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई के समय भी कुछ लोग हुक्का ओर मदिरा आदि का सेवन करते हुए मिले आलम कुछ यूं था कि उनकी आँखों में न तो श्रद्धा थी न शर्म। गौरतलब है कि पवित्र तीर्थ स्थानों पर ऐसे प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन व उपयोग जिस तरह से होता दिखाई दिया उससे जान पड़ता है कि वहां किसी प्रकार की जांच इत्यदि नही होती। टीम के अनुसार पूरी यात्रा में भी उनकी न तो कही चेकिंग कि ओर न ही किसी ने कोई पूछताछ की गई। बहरहाल धाम के कपाट तो शीतकालीन सत्र के लिए बन्द हो गए है लेकिन अपनी आत्मसंतुष्टि के लिए टीम कपाट खुलने पर राज्य सरकार को एक पत्र लिखकर इसकी जानकारी देगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours