हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। भूमिगत विद्युत लाइन से सुखद परिणाम हरिद्वार की जनता और व्यापारियों को जब देखने को मिलेंगे ये तो भविष्य के गर्भ में छिपा है। मगर दुष्परिणाम हरिद्वार के प्रसिद्ध समाजसेवी और विशाल ऑप्टिकल के विशाल गर्ग के प्रतिष्ठान पर जरूर देखने को मिला। जब शाम को उनकी दुकान में भूमिगत विद्युत आपूर्ति शुरू हुई तो उनकी दुकान में फाल्ट होने के कारण दुकान के विद्युत उपकरण खराब हो गए। विशाल गर्ग ने बताया कि उनकी दुकान में लगी एमसीबी के कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया। अन्यथा दुकान में लाखों का नुकसान हो सकता था। विशाल गर्ग के अलावा उत्तरांचल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मालिक हेमंत पाण्ड्य के अनुसार दिन भर सही से विद्युत आपूर्ति   होने के कारण बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई और उनके कारोबार पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। विशाल गर्ग ने इस बारे में जब विद्युत एक्सेन से बात की तो उन्होंने इसका ठीकरा ठेकेदार के सर फोड़ दिया। विशाल गर्ग ने कहा कि वो इस विषय मे सम्बंधित ठेकेदार से लेकर विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज करायेगे। इन नोसिखिये विद्युत ठेकेदारों, इंजीनियरो की करतूतों से अदालत में दिखायेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे जब रानीपुर मोड़ क्षेत्र ने जल भराव होगा तो ऐसे में व्यापारियों, स्थानीय जनता को ऐसे भूमिगत विद्युत से होने वाले दुष्परिणाम से अभी से सचेत रहने की आवश्यकता है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours