हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा व सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा प्रतिदिन रुड़की नगर के अलग-अलग वार्डों में पर्यावरण मित्रों द्वारा नालों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जिसके लिए नगर निगम रुड़की की नाला गैंग नालों की सफाई का कार्य कर रही है, नगर में बनी सभी छोटी व बड़ी नालियों का सफाई कार्य तेजी से किया जा रहा है। खंजरपुर, माजरा, आवास-विकास पर बने बड़े व छोटे नालों की सफाई का कार्य किया गया। मेयर गौरव गोयल प्रतिदिन नालों की सफाई का निरीक्षण स्वयं कर रहे हैं, ताकि सफाई का कार्य पूर्ण रूप से हो उसमें कोई कमी ना रहे। नगर निगम रुड़की जलभराव की समस्या से रुड़की नगरवासियों को निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। साथ ही रुड़की को स्वच्छ व सुंदर बनाने के प्रयास में रुड़कीवासियों से सहयोग की नगर निगम उम्मीद करता है। स्वच्छ रुड़की, सुंदर रुड़की के सपने को साकार करने में रुड़की वासियों की अहम भूमिका रहेगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours