हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आज राजकीय इंटर कॉलेज विस्थापित टिहरी डोव नगर में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन और स्पर्श गंगा के सयुक्त तत्वाधान में ऐमज़ॉन इंडिया के सहयोग से विद्यालय को 40 टेबलेट फोन प्रदान किए। यह टैबलेट फोन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमेंद्र चौहान सांसद प्रतिनिधि के हाथों से प्रदान किये गए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी को क्रेम्ब्रिज विश्वविद्यालय द्बारा शिक्षा प्रणाली में सुधारात्मक बदलाव के लिए सम्मानित किए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि इस मुहिम से मेधावी छात्र और सामान्य वर्ग के छात्र छत्राएँ भी लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम संयोजिका रीता चमोली ने कहा कि एमेजॉन इंडिया delivering smiles प्रोग्राम के तहत बच्चों के चेहरे पर भी मुस्कान ला रही है अमेजॉन इंडिया और अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह एक छोटा सा प्रयास खुशियों को बाटने के दृष्टिकोण के क्रम में उन बच्चों और स्कूलों तक इस कार्यक्रम को विस्तार देने का प्रयास करेगा। जिन्हें वास्तविकता के साथ नितांत जरूरत है ताकि खुशियों उन बच्चो को मिले जो अपनी प्रतिभा को निखारने में कोई कसर नहीं रखते इससे बच्चों को ऑन लाइन पढ़ाई में बहुत मदद मिलेगी, स्कूल की प्रधानाचार्या बसन्त बल्लव पंत ने केंद्रीय शिक्षामंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का नई शिक्षा नीति लाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र छात्राएं टेबलेट फोन का सदुप्रयोग करें, और अपना भविष्य उज्ज्वल करें। ग्राम प्रधान सुनीता पंवार ने बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी आयोजको का आभार व्यक्त किया। अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन जिला समन्वयक अहमद इशाक ने बताया कि इन टैबलेट फोन के रखरखाव और देखभाल की जिम्मेदारी विद्यालय की होगी, विद्यालय टैब लेब बनाकर ज्यादा से ज्यादा छात्रों को इसका लाभ दे सकता है, बलवंत सिंह पंवार ने एमेजॉन इंडिया का धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से विद्यालय के जरूरतमंद विद्यार्थियों को टेबलेट फोन उपलब्ध कराएं कार्यक्रम का संचालक रीमा गुप्ता ने किया कार्यक्रम में रवि कुमार, मोहम्मद गिलमान, कमलेश शाह कलस्टर कोऑर्डिनेटर अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की तरफ से उपस्थित रहे। संविधान दिवस पर सभी को शपथ भी दिलवाई गरी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours