हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद हरिद्वार) हरिद्वार। भीम आर्मी  कार्यकर्ता अथर अंसारी निकाह के बंधन में बंध गए है। जिससे परिवार में खुशी का माहौल और दोस्तों में एक खुशी की लहर देखने को मिली है। शादी के बंधन में बंधने के बाद सभी दोस्तों, समाज सेवियों एवं विभिन्न दलों से जुड़े सियायी लोगों ने उन्हें बधाई और दुआएं दी है कि जिंदगी में आपकी खुशियां ही खुशियां हो और तोहफे देकर अपनी खुशी का इजहार भी किया है। नई जिंदगी में प्रवेश करने पर मां-बाप ने दुआएं दी। अथर अंसारी के करीब माने जाने वाले वसीम सलमानी ने दरगाह कलियर शरीफ साबिर पाक में जाकर ज़ियारत की और दुआएं मांगी कि जिंदगी बहुत अच्छे से गुजरे, खुशियां ही खुशियां जीवन में हो, ये नया कदम जिंदगी में बहुत खुशियां लाएं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours