हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल ने खंजरपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय के समीप बनने वाले नवनिर्मित शौचालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्य शुभारंभ अवसर पर मेयर गौरव गोयल ने कहा कि सुलभ शौचालय उपलब्ध कराना उनकी प्रथम प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सुलभ शौचालय एवं स्वच्छता की जो मुहिम प्रारंभ की थी उससे जहां देशवासियों को इस दिशा में लाभ मिल रहा है, वहीं नगर में भी सुलभ शौचालय के निर्माण से नगरवासियों को लाभ मिलेगा। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अजय प्रधान ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय एक व दो के समीप शौचालय के निर्माण से यहां आने वाले अभिभावकों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि उनका वार्ड स्वच्छ एवं सुंदर रहे तथा वार्ड की प्रत्येक समस्या का वह मिलकर समाधान करें।इस अवसर पर पार्षद श्रीमती पूनम देवी आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours