हरिद्वार की गूंज (24*7)
(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। इनर व्हील क्लब हरिद्वार के द्वारा गाँधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती राजकीय प्रार्थमिक इंटर कॉलेज ज्वालापुर में मनायी गयी।क्लब द्वारा स्कूल परिसर में गांधीजी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण कर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। क्लब द्वारा गांधी और शास्त्री कि सीख का पालन करते हुए परिसर में स्वछता अभियान भी चलाया और जामुन, नीम, गिलोय व रातरानी के पोधे भी लगाए। गांधीजी का सपना था। स्वच्छ नगर, स्वच्छ शहर और स्वच्छ देश, इसी से प्रेरणा ले स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम राणा और क्लब अध्यक्ष विनीता गोनीयाल ने स्कूल के सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया, और उनके कार्यों को सराहा की। वहीं क्लब अध्यक्ष विनीता गोनियाल ने कहा की नई शिक्षा नीति में मातृ भाषा को स्थान मिला है। जिससे बच्चे अपनी जड़ों से जुड़े रहेंगे और संस्कारों से बंधेंगे। गांधीजी के सामाजिक मूलमंत्र के नियम स्वछता, अहिंसा, प्यार और सद्भाव को याद भी किया। क्लब द्वारा स्कूल के लिए सैनिटाइजर, मास्क और साबुन भी वितरित किए गए। वहीं दूसरी ओर प्रधानाचार्या पूनम राणा ने क्लब कि इस पहल का स्वागत करते हुए क्लब की भी सराहना की। इस आयोजन में क्लब से सिभा गर्ग, हेमलता शुक्ला, मुन्नी खरवार आदि अन्य शिक्षिका भी उपस्थित रही।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours