हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावतने मुज्जफरनगर में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को श्रधांजकी अर्पित करते हुए इस दिन को पीड़ादायक इतिहास का दिन बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मुज्जफरनगर के राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए एक पोस्ट साझा की। उन्होंने कहा कि वे 2 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर कांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को कोटि-कोटि नमन करते है । यह दुःखद इतिहास उस दिन बना, जब पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती मना रहा था। राज्य निर्माण के लिए कई लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान किया था। उत्तराखंड के वीर सपूत, जिन्होंने राज्य निर्माण के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, मैं उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बता दें कि यह पोस्ट उनकी अपनी फेसबुक प्रोफाइल से की गई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours