हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। सूबे के शिक्षा मंत्री ने राज्य के विद्यालय खोले जाने संबंधी मामले में तेज़ी दिखाते हुए सभी जिलों के जिलाधिकारियों से फीडबैक मांगा है। उत्तराखंड के विद्यालयों को शुरू किए जाने के संबंध में शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय ने सचिवालय में बैठक करते हुए स्कूल खोले जाने के विषय पर चर्चा की। आयोजित बैठक में शिक्षामंत्री ने कहा कि स्कूलों को खोले जाने के संबंध में स्कूल प्रबंधन अभिभावकों सहित सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में सभी जिलों के जिलाधिकारी एक सप्ताह में शासन को फीडबैक भेजेंगे। मामले में एकराय बनने के बाद ही स्कूलों को खोले जाने का निर्णय लिया जाएगा। उन्हीने कहा कि स्कूलों को तीन चरणों में खोला जाएगा। इसमें पहले चरण में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक, दूसरे चरण में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक और तीसरे चरण में सभी कक्षाओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के सभी प्रोटोकाॅल का पालन जरूरी होगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours