हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में कांग्रेस सेवादल के विधानसभा अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी के नेत्रत्व में सेवादल व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ध्वजरोहण कर ध्वज को राष्टीयगान व राष्ट्रीय गीत गाकर सलाम किया। नितिन ने कहा जनता में राष्ट्र के प्रति प्रेम को उजागर करने के लिए महीने अंतिम रविवार को ध्वज वंदन आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में मौजूद रहे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा पूरा देश महंगाई ,भ्रष्टाचार व बेरोजगारी की दलदल में फस चूका है, उनके अनुसार केंद्र व प्रदेश की सरकार के खिलाफ हमें मजबूती से लड़ना होगा।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पाण्डे व कांग्रेसी नेत्री पुष्पा जोशी सहित बीना कपुर ने कहा सेवादल के मूल भावो को घर-घर पहुचाने का काम सेवादल का एक एक कार्यकर्ता कर रहा है।
इसी दौरान सेवादल ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसिजनो को सम्मानीत किया। सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता बलराम गिरी कड़क ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में सेवादल के महामंत्री मुकेश आहूजा, मनोज महंत, सुभाष कपिल, पार्षद कैलास भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता तुषार कपिल, जिला प्रवक्ता नीतू बीस्ट, तरुण व्यास, महानगर अतिरिक्त अध्यक्ष मोनिक धवन,ओम प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष तरुण सैनी, दीप बीस्ट, महासचिव आकास भाटी, महासचिव (युवा) शिवम् गिरी, अंकित शर्मा, सुमित मोहन, काकू सचिव पवन सिंधी, अरविन्द चौहान, तरुण सिंधी, रोहतास, भारत गिरी, राजेंदर कश्यप, कन्हिया चंचल, वेदांत उपाध्याय, कुणाल गिरी,शुभम जोशी, शानू गिरी, महेंदर राजपूत,नीरज पाल आदि उपस्तिथ थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours