हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। उतराखडं में कोरोना महामारी में संक्रमण की दर को कम करने तथा इस वैश्विक आपदा के प्रबंधन मे जन सामान्य को राहत प्रदान करने के लिए राजपूत करणी सेना के प्रान्तीय सचिव सौरभ चौहान ने सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मिलकर उन्हे मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए चैंक सौपा। 
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सौरभ चौहान के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हे संगठन की मजबूती एवं सामाजिक जागरूकता तथा जन उत्थान के कार्यो मे मदद के लिए आगे रहना पर शुभकामनाए दी। प्रदेश सचिव के साथ अवनीश कौशिक, गौरव चौहान तथा रोहित चैहान उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours