हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। उत्तराखंड राज्य में कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जो राज्य और देश के लिए बहुत ही गंभीर विषय है राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 26 सौ के पार पहुंच चुकी है वहीं अगर हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र की बात की जाए, तो लक्सर में भी कोरोना संक्रमण मरीजों के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं देर रात नगर में एक फैक्ट्री की कॉलोनी में रहने वाले 3 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से लक्सर नगर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तीनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों को हरिद्वार अस्पताल भेजा गया। वही डॉक्टर जॉर्ज सैमुअल ने बताया कि कैवंडिश इंडस्ट्रीज कि कॉलोनी में तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है यह तीनों लोग 19 जून को गाजियाबाद से आए थे और 22 जून को इनका सैंपल लिया गया था और अब तीनों लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है तीनों मरीजों को इलाज के लिए हरिद्वार भेजा जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours