हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली औद्योगिक क्षेत्र गैस प्लांट चौकी के अंतर्गत डबल पुल से नहर में छलांग लगाकर एक महिला ने अपने जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। आपको बता दें कि मामला औद्योगिक गैस प्लांट चौकी का है। जहां सहारनपुर निवासी एक महिला ने ग्रह कलेश के चलते आज लोहे के पुल से नहर में छलांग लगा दी। महिला को डूबता देख राहगीरों ने उसको बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन महिला को बचा नहीं पाएं। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और शव कि खोजबीन की जा रही है। वही महिला के ससुर का कहना है कि दोनों पति-पत्नी के बीच में आए दिन विवाद होता रहता था और आज फिर विवाद होने पर यह घटना घटी है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours