हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। वैसे तो योगदिवस पर राजनेताओं से जुड़े और सामाजिक लोगों ने योग का आह्वान किया। लेकिन योग की इंटरनेशनल कैपिटल ऋषिकेश में योग की विभिन्न मुद्राएं देखने को मिली। महामारी में इम्पोज लॉक डाउन के तहत पिछले तीन माह से सभी लोग घरों पर ही हैं। पढ़ाई लिखाई से लेकर नौकरी तक लोग घर से कर रहे हैं। ऐसे में योगनगरी में लोगों ने घरों पर ही योग की मुद्राओं को कर लोगों से योग से निरोग रहने का फलसफा बताया। बुजुर्ग तो दूर छोटे छोटे बच्चे भी घर की छतों पर योग करते नजर आए। बच्चों की मनमोहक मुद्राओं को देखते ही पता लगता है कि जिन बच्चों में बचपन से ही राष्ट्र प्रेम की भावना समाई ही वो जरूर भविष्य में राष्ट्र के बड़े ध्योतक होंगे। योग मास्टर मनु नौटियाल ने बताया कि बचपन से ही योग की मुद्राओं का अभ्यास कर रहे बच्चे शारीरिक ,मानसिक,आध्यात्मिक और भावनात्मक स्तर पर मजबूत होंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours