हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। दिनेश लाल उर्फ दिनी निवासी ग्राम-लाखी, तहसील-घाट, जिला- चमोली द्वारा अपनी पुत्री कुमारी शांति उम्र-18 वर्ष के दिनाँक 27.5.2020 से बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए चौकी घाट, थाना चमोली पुलिस द्वारा कुमारी शांति को काफी ढूढखोज करने के उपरांत सिमली कर्णप्रयाग से सकुशल बरामद किया गया। तथा युवती के 164 के कथन अंकित कराने के उपरांत कुमारी शांति को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नरेंद्र कोठियाल चौकी घाट, कॉन्स्टेबल नीरज चौकी घाट, महिला कांस्टेबल तनुजा चौकी नंदप्रयाग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours