हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जैसे कि आप सभी जानते हैं, कि इस समय दुनिया में एक वायरस फैला हुआ है, जिसकी पहचान नोवल कोरोनावायरस COVID-19 के रूप में हुई थी, जिसके कारण विश्व सहित भारत में लॉकडाउन की व्यवस्था को लागू किया गया है, जिसके चलते दूसरा लॉकडाउन चल रहा हैं, जिसकी अवधि 3 माई तक है, केन्द्रीय सरकार द्वारा देश के कुछ राज्यों के क्षेत्रो में ढील की एडवाइजरी जारी की है,
देखें वीडियो: जिलाधिकारी हरिद्वार
उसी एडवाइजरी के सम्बंध में हरिद्वार के जिलाधिकारी द्वारा वीडियो जारी कर बताया गया है, कुछ स्थानो पर कुछ जरूरी कार्यो में आंशिक छूट प्रदान की गयी है, जनपद हरिद्वार के निवासी यह ना समझे की ये पूरी छूट है, हाटस्पाट वाले स्थानों और बफर स्थानों में एडवाइजरी में उल्लेखित छूट अग्रिम एडवाइजरी तक नहीं है, इसलिए लॉकडाउन का पालन करें, तथा अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर ना निकले, प्रशासन का सहयोग करे, ऐसी अपील जिलाधिकारी ने हरिद्वार की जनता से की है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours