हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। लॉकडाउन के बाद हर कोई कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है। इनमें से कुछ योद्धा ऐसे भी हैं, जो रोजाना हमारी नजरों के सामने से गुजरते हैं। जो कि कोरोना से जंग लड़ने वाले महान योद्धा हैं। जिन्हें हम पर्यावरण मित्र, सफाई कर्मचारी के नाम से पुकारते हैं। सोमवार को प्रातः सिविल मैन्टीनेन्स सेक्टर-1,2 के ये योद्धा एकाएक भावुक हो गए। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि सम्मान के लिए ,भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा उनको ज़रूरी समान वितरण कर, हाथ जोड़कर व् पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया जाना था। इसके साथ ही यूनियन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह की अगुआई में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा आपसी सहयोग से, आम लोगों की जिंदगी को महफूज रखने में लगे हैं। इन कोरोना वारियर्स को सेनिटाइजर, पॉकेट हैंडवाश, ग्लव्स व वॉशेबल मास्क भी उत्साहवर्धन हेतु वितरित किए गए ताकि ये लोग खुद को भी महफूज रख सकें। इस दौरान इन योद्धाओं ने सभी का धन्यवाद किया और भविष्य में निरंतर सेवा का संकल्प लिया। कोरोना संक्रमण जैसी वैश्विक महामारी के चलते इस संकट की घड़ी में भेल टाउनशिप के हर सेक्टर और गली को साफ़ रखने में यह सफाई कर्मचारी, संविदा कर्मी कोरोना योद्धा के रूप में अहम भूमिका निभा रहे हैं। संकट की इस घड़ी में इन कर्मियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। सब कुछ भूलाकर ये कर्मी टाउनशिप सेक्टर्स को स्वच्छ रखकर इस जंग में अपना सहयोग कर रहे हैं। लॉकडाउन के उपरान्त भी सड़कों पर फैले कचरे व् कूड़ा उठाने में भी ये पीछे नहीं हैं। भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन (BSSU)इनके जज्बे को सलाम करती है ।Bssu के कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस महामारी में सफाई कर्मचारी कोरोना योद्धा बनकर काम कर रहे हैं। इसलिए इनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य बनता है। ताकि उन्हें भी कार्य करने की शक्ति और उत्साह मिले जबकि लॉकडाउन के चलते लोग कोरोना के भय से घरों के अंदर सुरक्षित हैं।जहांं माननीय पीएम ने तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। सरकार लोगों को घरों में रहने की सलाह दे रही है वहीं सफाई कर्मचारी आज भी टाउनशिप की सड़को पर कड़ी धुप में अपना काम कर रहे है। लेकिन वह कभी भी अपने मन में भय नहीं रखते हैं। यह उनका हौसला ही है, जो वह निर्भीक होकर कार्य कर रहे हैं। यूनियन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि भेल टाउनशिप को साफ स्वच्छ रखने में इस समय सफाई कर्मचारी अहम भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए इनके योगदान को कम नहीं आंका जा सकता है। विपरीत परिस्थितियों में भी ये योद्धा कर्तव्य का निर्वहन करने में पीछे नहीं हैं। सिविल मैन्टीनेन्स भेल के अंतर्गत ये संविदाकर्मी कड़ी धूप में में भी काम कर रहे हैं, समाज के प्रति इनकी सेवाएं सराहनीय हैं।संगठन की ओर से पर्यावरण मित्रों का अभिवादन व् धन्यवाद व्यक्त करने वालों में शिव बक्शी, मनोज़ त्यागी, विवेक सक्सेना शामिल रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours