हरिद्वार की गूंज (24*7)
हरिद्वार में चंडीघाट के पास कई लोगो को राशन किट उपलब्ध करवाई
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहाँ पूरी दुनिया को कोरोना वायरस ने पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया है बड़े बड़े देश भी इस महामारी के चलते नतमस्तक हो गये है तो वही भारत मे भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने से देश की चिंता भी बढ़ गई है हालांकि इस संकट की घड़ी में शासन प्रशासन के साथ साथ सामाजिक संस्थाये भी लोगो की मदद के लिये आगे आ रही है धर्मनगरी हरिद्वार में ऐसी संस्थाये गरीबो व जरुरतमंदो के लिये लगातार उनकी दैनिक जरूरतों के लिये समान उपलब्ध करवा रही है देश मे लॉक डाउन बढ़ने से सबसे बड़ी समस्या गरीबो के सामने बढ़ गयी है जो रोजी रोटी कमाकर अपना जीवन यापन कर रहे थे हालांकि हरिद्वार प्रशासन इन लोगो के लिये भोजन आदि की व्यवस्था अपने ढंग से करवा रहा है तो वही बाला जी सेवा संस्थान भी गरीबो व जरुरतमंदो की मदद के लिये आगे आ रही है संस्था के अध्यक्ष अवधेश कुमार का कहना है समाज मे कई लोग टीबी और एच.आई.वी. पॉजिटिव व तम्बाकू जनित रोगों से ग्रसित है संस्था ऐसे लोगो के घर घर जाकर भी उन्हें जरूरी सामान वितरित कर रही है अचानक लॉक डाउन होने से दूर दूर से आये मजदूर व मुसाफिर हरिद्वार में भी फस गये है जिनकी मदद के लिये समिति के सदस्य लगातार गरीबो व जरूरतमंदो के लिये जनसेवा में जुटे हुये है साथ ही उन्होंने बताया समिति देहरादून और हरिद्वार में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये राशन किट उपलब्ध करवा रही है और हरिद्वार प्रशासन का भी भरपूर सहयोग उन्हें मिल रहा है हरिद्वार के नोडल अधिकारी नरेन्द्र यादव ने कहा गर्मी बढ़ने के कारण पका खाना जल्दी खराब हो जाता है संस्था ने लोगो को कच्चा राशन देकर उनके लिये पर्याप्त मदद पहुचाई है जिससे सोशल डिस्टेंस के पालन में भी मदद मिली है और लोगो से अपील करते है इस लॉक डाउन पीरियड का लोग सही ढंग से पालन करे,इस दौरान संस्था के गजेंद्र तिवारी ने बताया कि एस.के.एफ. लिमिटेड के सहयोग से हरिद्वार चंडीघाट के पास लगभग 65 लोगो को राहत देते हुये उनकी दैनिक जरूरतों के हिसाब से हर व्यक्ति को किट वितरित की गई जिसमे 10 किलो आटा, 5 किलो चावल, 2 लीटर खाने का तेल, 1 किलो चीनी,2 किलो दाल, 1 किलो नामक, चाय का पैकेट नहाने का साबुन,सेनेटाइजर,आदि सामान उपलब्ध करवाया। इस दौरान बाला जी सेवा संस्थान से अवधेश कुमार गजेंद्र तिवारी,शिवशक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, व वरिष्ठ सदस्य बाबा हठयोगी, रंजीत टीबरिवाल, वीरेंद्र सिंह, विजय अग्रवाल, संजीव चौहान, विनीश पंवार, डॉ गजेंद्र त्यागी, रजत अग्रवाल, देवेंद्र चौधरी, विभु चिन्मय नैथानी भी सहयोग हेतु राशन वितरण के दौरान मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours