हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भेल क्षत्रिय समाज द्वारा संचालित महाराणा प्रताप व पृथ्वीराज चौहान रसोई की ओर से लगातार 24 वे दिन भी लगभग 400 से अधिक लोगों तक भोजन के पैकेट मित्र पुलिस की मदद से पहुंचाएं जा रहे हैं। जानकारी देते हुए महामंत्री ठाकुर सचिन चौहान ने बताया कि अभी हरिद्वार में बड़े पैमाने पर लोग फंसे हुए हैं। जिनके भोजन की व्यवस्था कराना बहुत ही आवश्यक है। शुरुआती दौर में कई संस्थाओं ने भोजन वितरण कराया, लेकिन अब अधिकांश संस्थाओं ने अपने हाथ खींच लिए हैं। जबकि जरूरतमंदों की संख्या ज्यो की त्यों बनी हुई है। इसी को देखते हुए भेल क्षत्रिय समाज प्रतिदिन 400 के लगभग पैकेट वितरण कर रहे हैं, ताकि कोई भूख से ना तड़पे। अध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि गैस प्लांट चौकी, जमालपुर खुर्द, भाईचारा चौकी, ब्रह्मपुरी व रामधाम कॉलोनी के कुछ परिवार, राजा बिस्किट चौकी पर हम पैकेट पहुंचा रहे है। भेल क्षत्रिय समाज के संरक्षक अरुण कुमार ने कहा कि महामंत्री ठाकुर सचिन चौहान के नेतृत्व में इस कार्य से न केवल भेल क्षत्रिय समाज बल्कि पूरे क्षत्रिय समाज का नाम देश भर में रोशन हुआ है। हमारी टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्षत्रिय समाज सेवा और देश सेवा में कभी पीछे नहीं रहा। इस अवसर पर नरेंद्र चौहान,संदीप चौहान, सुनील चौहान, वृंदावन, सरदार हरचरण, सचिन, सिकंदर सिंह तोमर, दीपक, राकेश चौहान, पूर्व महामंत्री भेल क्षत्रिय समाज राजेंद्र चौहान, श्याम कुमार धीमान, शम्मी, राजू कश्यप हलवाई इत्यादि ने रसोई में सहयोग किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours