हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा द्वारा लगातार पुलिसकर्मियों के माध्यम से गरीब बेसहारा मजदूर लोगों को चिन्हित कर भोजन कराने के साथ साथ राशन भी वितरित कराया जा रहा है। इस समय लक्सर में सैकडों की संख्या मे लोग सड़कों से पैदल ही अपने घर जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस द्वारा उनको लगातार भोजन कराकर लॉक डाउन की अवधि तक उनका रहने का भी इंतजाम किया जा रहा है। आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा बताया गया था कि 31 मार्च को लॉक डॉन के कारण ऐसे लोगों को राज्य के भीतर अपने घर जाने की व्यवस्था की गई थी। उसे निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया था कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों में एक जिले से दूसरे जिलों में मोमेंट को भी रोके जाने को कहा गया है। हमें देश को कोरोना वायरस से बचाना है। उसी क्रम में लक्सर पुलिस द्वारा जो लोग सड़को से पैदल अपने घर जा रहे हैं। उनको खाना खिलाया जा रहा है। लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा ने बताया कि हमारे द्वारा लगातार जो लोग सड़कों से अपने घर पैदल जा रहे हैं उनको रोका जा रहा है और भोजन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लॉक डॉन के चलते उनके रहने की व्यवस्था की गई है। जब तक उनके लिए कोई आदेश नहीं आता तब तक इनके रहने की व्यवस्था यही की गई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours