हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के एच. आर. पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा से मारपीट का मामला सामने आया है, परिजनों का आरोप है कि उनकी पुत्री एच. आर. पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है, जिसको आए दिन क्लास टीचर के द्वारा मारा पीटा जाता है, उसको तरह-तरह की यातनाएं से प्रताड़ित किया जाता है, जिसकी शिकायत डरी सहमी छात्रा ने अपनी परिजनों से की, परिजन इस बात को लेकर जब स्कूल पहुंचे तो वहां पर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई और यह कहकर उनको टरका दिया कि आप की बेटी शरारती है।
देखें वीडियो
वहीं परिजनों का कहना है कि अगर हमारी बेटी शरारती है तो स्कूल के द्वारा हमें अवगत क्यों नहीं कराया गया, परिजनों ने इसकी शिकायत लक्सर कोतवाली में की और स्कूल में जाकर हंगामा किया, स्कूल प्रबंधक ने हंगामा होते देख पुलिस को भी मौके पर बुला लिया।
देखें वीडियो: पीड़ित छात्रा की माँ
स्कूल प्रबंधन द्वारा क्लास टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। अब देखना यह होगा कि स्कूल प्रबंधन क्लास टीचर के खिलाफ कोई कार्रवाई कर पाता है या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
देखें वीडियो: गोपाल प्रबंधन एच०आर पब्लिक स्कूल
लेकिन कक्षा तीन की छात्रा बहुत ही छोटी होती है मासूम होती है बावजूद उसके क्लास टीचर इतनी निर्दई हो गई है कि इतनी सी मासूम बच्ची को भी मारपीट पर आमादा है, जबकि कहते हैं कि बच्चा भगवान का रूप होता है अगर इसी तरह से स्कूल कॉलेज में मारपीट होती रही तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे को शर्मसार होना पड़ेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours