हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज शिक्षा विभागजनपद हरिद्वार द्वारा रुड़की के मेट फॉस्ट इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कार्यरत संस्थाओं का सम्मान किया गया, जिसमें हरिद्वार के प्राइमरी विद्यालयों की स्थिति सुधारने के लिए लगातार कार्य कर रही सर्व सेवा संगठन समिति को भी अपर जिला अधिकारी श्री के०के०मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह सैनी, संकुल शिक्षा प्रमुख रमा वेश सी०आर०सी०महेंद्र अग्रवाल की उपस्थिति में सम्मनित किया गया, इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष सचिन माहोर और सह कोषाध्यक्ष ऋषभकान्त गिरी ने बताया कि समिति अभी तक 4 प्राइमरी विद्यालयों में बच्चों के लिए फर्नीचर, वाइट बोर्ड, कंप्यूटर आदि दे चुकी है, साथ ही ऐसे विद्यालय जहां अध्यापक नहीं है, या मूलभूत सुविधाएं नही हैं, उनके लिए भी पत्राचार के माध्यम से पिछले 6 साल से कार्य रही है, अध्यक्ष आशीष जैन ने कहा कि समिति 25 ऐसे बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रही है, जिनके पिता दुनिया में नहीं है, या जो विकलांग है, और पढाई करने में असमर्थ हैं, उन्होंने इस अवसर पर सर्व सेवा परिवार के माध्यम से तन-मन- धन से अपना सहयोग दे रहे सभी साथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सबके बिना यह कार्य करना असंभव था और रहेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours