हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। विगत कई समय से उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग व प्रावधिक शिक्षा परिषद में पेपर लीक कराने व ब्लूटूथ के माध्यम से प्रतियोगिता परीक्षा मे नकल कराने वाले गिरोह की सूचना प्राप्त हो रही थी, इस सन्दर्भ में एसटीएफ उत्तराखण्ड व जनपद हरिद्वार पुलिस लगातार सक्रिय होकर काम कर रही थी, इसी परिपेक्ष मे उत्तराखण्ड वन आरक्षी की परीक्षाओ मे नकल कराये जाने की सूचना के बाद 17 फरवरी ब्लूटूथ के माध्यम से नकल करने के लिए ठगी के सम्बन्ध मे मुकेश सैनी ओजस्वी कैरियर कोचिंग सैन्टर गुरुकुल नारसन के विरुद्ध मे थाना मंगलौर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा बताया कि उक्त परीक्षा मे पहले पेपर लीक कराने के बाद मे ब्लूटूथ मे माध्यम से नकल काराने की एवज मे 4 लाख रूपये की सौदेबाजी मुकेश सैनी द्वारा की गयी थी, एक लाख एडवांस लिए गये थे, उक्त घटना का सोशल मीडिया व अखबारो के माध्यम से लोगो को जानकारी होने पर उक्त परीक्षा मे शामिल परीक्षार्थी व शिक्षित बेरोजगारो मे काफी असन्तोष व्याप्त था तथा लगातार गिरोह के पर्दाफाश की मांग की जा रही थी इस तरह के गिरोह के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी मंगलौर तथा लक्सर के नेतृत्व पुलिस टीमो का गठन किया गया, पुलिस टीम को सूचना प्राप्त होने पर उपरोक्त गैग के मुख्य सरगना मुकेश सैनी पुत्र स्व० जलसिह नि० ग्राम हरचन्दपुर कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से ब्लूटूथ डिवाइस मोबाईल आदि बरामद हुआ, अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह तथा उसके टीम के सदस्य कोचिगं सेन्टर मे पहले ग्राहको को नौकरी दिलाने के नाम पर फंसाते है तथा कुछ अग्रिम धन लेकर उत्तराखण्ड में व एसएससी में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओ मे पेपर लीक करके या ब्लूटूथ डिवाईस के माध्यम से नकल कराकर लोगो को नौकरी दिलाते है, इससे पूर्व उनके द्वारा कई प्रतियोगिता परिक्षाओ मे इस तरह के कार्य किये गये है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours