हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। एम नजर अजीजिया मैमोरियल पब्लिक स्कूल ज्वालापुर में प्रर्यावरण को स्वच्छ बनाने के महत्त्व की जानकारियां स्कूली बच्चों को दी गई, तथा पर्यावरण को दूषित करने वाले कारकों के बारे में विस्तार से बच्चों का स्कूल की अध्यापिका अर्चना कश्यप ने बताया तथा बताया गया कि पर्यावरण को साफ स्वच्छ रखने के लिए समाज के रहने वाले सभी लोगों को क्या क्या करना चाहिए, साथ ही साथ बच्चों को बताया गया कि पर्यावरण को साफ रखने के लिए तथा ताजी स्वच्छ वायु के लिए पेड़ पौधे को एक निश्चित स्थानो पर लगाने चाहिए, इसी के तहत नजर अजीजिया स्कूल में वृक्षारोपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चे तरह तरह के गमलों में लगे पौधो को लेकर स्कूल में पहुंचने जिसके पश्चात उक्त पौधो को कुछ समय बाद एक निश्चित स्थान पर लगाया जायेगा, वृक्षारोपण प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य केवल और केवल यह था कि स्कूल के बच्चों को पर्यावरण की जानकारियां मिल सके तथा वृक्षारोपण के महत्त्व को समझ सके कि वृक्ष और पेड़ पौधों का मानव पशु पक्षियो के जीवन से सीधा रिश्ता है, यदि पेड़ पौधे ही नहीं होगे तो इंसान और पशु पक्षियों का जीवन ही का क्या महत्त्व होगा इसलिए पेड पौधे और पानी हमारे का होना अति आवश्यक है, आपको बताते चलें कि एम नजर अजीजिया मैमोरियल पब्लिक स्कूल ज्वालापुर में अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से खोला गया था, जिसमें लगातार गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षित करने की कोशिश की जा रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours