हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। संतों का जीवन सदैव परोपकार को समर्पित होता है संत ही अपने भक्तों को ज्ञान की प्रेरणा देकर उनके कल्याण का मार्ग दर्शन करते हैं, उक्त विचार महंत राम मुनि ने संत मंडल आश्रम में आयोजित संत मंडल आश्रम संस्थापक एवं हरिद्वार विधानसभा के पूर्व विधायक ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि महाराज जी की नवमी श्रद्धांजलि पर व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि जी महाराज एक महान संत थे जिन्होंने सदैव समाज का मार्गदर्शन कर समाज को नई दिशा प्रदान की है, उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज सेवा में योगदान करने का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी, उन्होंने कहा कि स्वामी जगदीश मुनि जी महाराज साक्षात त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति और युवा संतों के आदर्श भी थे, जिन्होंने सदैव सनातन धर्म के प्रचार और प्रसार के लिए कार्य किया, उन्होंने कहा कि संतो के दर्शन मात्र से ही पापों की निवृत्ति व पुण्य की प्राप्ति होती है, जीवन में ज्ञान का प्रकाश होता है, अध्यक्षता कर रहे स्वामी नितानंद जी महाराज कहां कि महापुरुष केवल शरीर त्यागते हैं, समाज कल्याण के लिए उनकी आत्मा सदैव व्यवहारिक रूप से उपस्थित रहती है, सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज सेवा में योगदान करना चाहिए। इस अवसर पर संत समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours