हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। पेंशनर्स एवं सीनियर सिटीजन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से अट्ठारहवां वार्षिक उत्सव एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह आईआरआई सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें मेयर गौरव गोयल, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता पीसी गौड़, समाज सेविका मनीषा बत्रा ने अतिथि के रूप में गरीब छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता के रूप में स्कूल फीस, पुस्तकें, ऊनी ड्रेस, स्वेटर आदि वितरित किए, पंद्रह साइकिलें एवं सत्रह सिलाई मशीनें भी आर्थिक सहायता के रूप में छात्रों को वितरित की गई, अतिथिगणों ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की, उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से छात्र-छात्राओं का मनोबल तो बढ़ता ही है,वहीं उन्हें आर्थिक रोजगार के रूप में भी सहायता प्राप्त होती है, इस अवसर पर पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा, आरएस अग्रवाल, डीके अग्रवाल, श्रीराम रिछपाल कौशिक, वाईएन गोयल, जेएन सक्सेना, एमपी गुप्ता, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, मुंशीराम अरोड़ा, एमपी शर्मा, केपी सिंह, केएल चांदना, एसके मित्तल, डीपी गुप्ता, रामधन गोयल, केएल गुप्ता, जीडी गुप्ता, एससी जैन, सुभाष जैन, कुलदीप अग्रवाल, भारत भूषण, रामअवतार अग्रवाल, ज्ञान चंद शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours