हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। आज सरस्वती फ़ाउण्डेशन ने पुलवामा शहीदो के याद मे शिवालिंक नगर चोक पर केडल लगा कर नमन किया और सरकार से माँग की शहीदो को किए वादे जल्दी से जल्दी पूरे किए जाए इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की वीरो की शहादत से हम सब को प्रेरणा लेनी चाहिए और देश के लिए हमेशा बलिदान के लिए तैयार रहना चाहिए, पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानो के परिजनो को सरकार ने जो वादे किए है, उनको तत्काल पूरा किया जाना चाहिए फ़ाउण्डेशन की अध्यक्ष चन्द्रकांता ने कहाँ की हम सभी को उन महान वीरो को अपने आदर्श के रूप में लेकर चलना है, शहीदो को सच्ची श्रद्धांजलि वही है की हम सब अपने देश से ऊपर किसी को ना माने, और देश पर मरने मिटने के लिए तैयार रहना चाहिए श्रद्धांजलि देने वाली में सुधा, पिंकी साहू ,गुरजीत यादव, सोनिया, सुनीता, पूजा काला व बबीता आदि उपस्थित रही, आपको बताते चलें कि पिछले वर्ष 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में देश के 40 जांबाजों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी, जो बड़ा भयंकर हमला था, लेकिन भारतीय सैनिक देश की आन बान शान के लिए हर समय निडरता के साथ खड़े रहते हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours