हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत हजारा ग्रन्ट गांव में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। नल लगाने के लिए खोदे जा रहे गहरे गड्ढे में अचानक एक मजदूर ढांग गिरने से फस गया। जिसको कई घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने गहरे गड्ढे से सुरक्षित बाहर निकाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हजारा ग्रन्ट गांव में नल लगाने के लिए गड्ढे की खुदाई की जा रही थी। जिसमें गांव का ही मजदूर शहजाद पुत्र जहूर हसन उम्र 37 वर्ष कार्य कर रहा था। अचानक गड्ढे की रेत की ढांंग गिर गई और मजदूर शहजाद लगभग 12 फीट गहरे गड्ढे में जा फसा। घटना पर मौजूद लोगों के शोर शराबा करने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और गड्ढे में फंसे शहजाद को निकालनेे का प्रयास करने लगे। जैसे ही गांव में घटना की सूचना लगी, धीरे धीरे ग्रामीणों का घटनास्थल पर जाम वाड़ा लग गया। ग्रामीणों ने शहजाद को सुरक्षित निकालने के लिए अपने स्तर से रेसक्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। और जेसीबी मशीन लगाई गई। जिससे धीरे-धीरे गड्ढेे केे आसपास से मिट्टी हटाई गई। कई ग्रामीणों ने गड्ढे में उतर कर लगातार हाथों के औजारो से शहजाद के आसपास से मिट्टी हटाने का कार्य भी किया। और यह भी ध्यान रखा गया की शहजाद को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। और लगभग तीन घंटे के रेसक्यू ऑपरेशन चलने के बाद शहजाद को ग्रामीणों ने सुरक्षित गहरे गड्ढे से बाहर निकाल लिया। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours