हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर गांव निवासी किसान नरेश पुत्र इंद्रपाल के घर से देर रात चोरों ने उसका महिंद्रा ट्रैक्टर को चोरी कर लिया, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए रोड पर बने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो चोर सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहे हैं चोर गर्ग डिग्री कॉलेज लक्सर के सामने किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज में साफ ट्रैक्टर में तेल डलवाते नजर आ रहे हैं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
देखें वीडियो
आपको बतादें कि यह क्षेत्र में कोई पहला ट्रैक्टर चोरी का मामला नहीं है इससे पहले भी कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ी खादर गांव से एक किसान का ट्रैक्टर चोरी हो गया था जिसको लगभग एक महीना हो गया है जिसका खुलासा पुलिस अभी तक भी नहीं कर पाई थी कि एक बार फिर बैखोफ चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक किसान के घर से ट्रैक्टर चोरी की घटना को अंजाम दिया है और चोर पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर के अंदर तेल डलवाते सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहे हैं अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक चोरों को गिरफ्तार कर पाएगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours