हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर और बसेड़ी खादर गांव से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए गए ट्रैक्टर को लक्सर पुलिस ने बरामद कर लिया है एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि 10 जनवरी को भोगपुर गांव से अज्ञात चोरों द्वारा एक ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया था टीम बनाकर लक्सर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी वहीं 21 दिसंबर 2019 को बसेड़ी खादर गांव से भी एक सोनालिका ट्रैक्टर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था जिनको लक्सर पुलिस ने रुड़की चुंगी से मलीरा गांव की तरफ जाते हुए ट्रैक्टरों को बरामद कर लिया है जिसमें दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि अभी दो ओर मुलजिम पकड़ से बाहर हैं उन्हें भी बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा, उन्होंने बताया कि चोर कोहरे व धुंध का फायदा उठाकर घर के बाहर खड़े ट्रैक्टरों को रेकी कर निशाना बनाते हैं और उन्हें मेरठ मुजफ्फरनगर सस्ते दामों में बेच देते हैं। एसएसपी हरिद्वार ने खुलासा करते हुए बताया कि जो अभियुक्त अभी फरार हैं उन पर लूट और अवैध हथियार रखने के दर्जनों मुकदमे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पंजीकृत हैं उन्होंने पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए पच्चीस सो रुपए विभाग की तरफ से इनाम घोषित किया हैं लक्सर पुलिस ने चोरी किए गए दोनों ट्रैक्टरों का खुलासा कर दिया है अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी किए गए ट्रैक्टर भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं आरोपी नफीस पुत्र सहित निवासी ग्राम मुलाना थाना मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश तौफीक उर्फ सद्दाम पुत्र सहीद निवासी ग्राम मिमलाना थाना मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं पुलिस टीम में एस एस आई अभिनव शर्मा, उप निरीक्षक आशीष शर्मा, उप निरीक्षक मनोज नौटियाल, उप निरीक्षक उमेश नेगी, कांस्टेबल जितेंद्र मलिक, कांस्टेबल बलवीर सिंह, कांस्टेबल निर्मल जोशी, कांस्टेबल मनोज मलिक, कांस्टेबल अशोक कुमार, सीआईयू रुड़की आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours