हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार विकास समिति अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को चाइनीज मांझे के संबंध में ज्ञापन दिया, चाइनीज माझे से हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके और चाइनीज मांझा बेचने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। चाइनीज़ माझे की शहर में धड़ पकड़ के लिए समिति के अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा ने निगरानी टीम बनाने की बात भी कही, वहीं हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट ने सहयोग का आश्वासन दिया, हरिद्वार विकास समिति के अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा ने बताया कि हरिद्वार तीर्थ नगरी में धड़ल्ले से चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है, ओर चाइनीज माझे से लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है जीव-जंतु को भी अधिक हनी हो रही है जिसके चलते आज सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया है उन्होंने कहा कि हरिद्वार प्रशासन चाइनीज माझे पर जल्द से जल्द प्रतिबंध लगाए, जिससे एक बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके, उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि आप चाइनीज माझे का उपयोग ना करें, जिससे जीव संतु की जान और आमजन घायल होने से बच सके। हमे खुद भी चाइनीज माझे का बहिष्कार करना होगा। वहीं दूसरी और समाजसेवी भोला शर्मा ने कहा कि चाइनीज माझे बेचने वालों पर प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई करें, जिसके चाइनीज मांझा से हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने प्रतिभाग कर चाइनीस मांजे की रोकथाम के लिए अपने अपने विचार भी रखें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours