हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जैसा कि सभी जानते है, 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान अस्तित्व में आया था, जिसके उपलक्ष्य में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप मे मनाया जाता है, इसी क्रम में आज नजर अजीजिया स्कूल मौ०कस्साबान ज्वालापुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मेयर नगर निगम प्रतिनिधि तसलीम कुरैशी, व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी, शील इंस्टीट्यूट के संस्थापक विभास सिंहा, और हरिद्वार की गूंज के प्रधान सम्पादक रजत चौहान उपस्थित रहे, प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी संजीव चौधरी द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाया गया, कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने छोटे बच्चों द्वारा संस्कृतियों प्रोग्राम प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का मन मोह लिया, वही गणतंत्र दिवस तथा संविधान पर प्रकाश डालते हुए संजीव चौधरी ने कहा कि दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है, जिसमें सभी समुदाय के लोग रहते है, जो संविधान के पथ पर चलकर देश दुनिया में मिशाल पेश करते हैं, उन्होंनेे कहा कि हम सभी को जाति धर्म से ऊपर उठकर देश केेे हित में कार्य करने चाहिए, जिससे हमारे देश का नाम दुनिया में रोशन हो सके।
उन्होंनेे कहा कि जो लोग देश को तोड़ना चाहते है, उनका मुकाबला भारत का प्रत्येक भारतवासी मिलकर करेगा, चौधरी ने कहा कि चुनाव के समय सब भारती और चुनाव के बाद नागरिकता का सबूत देना पडे़गा ऐसा नही चलेगा, तसलीम कुरैशी ने कहा कि देश के अमनो अमान को बरकरार रखने के लिए सभी को मिलकर फिरका परस्त ताकतो से लड़ना होगा, जिससे देश में सौहार्द और भाईचारा कायम रहे, साथ ही स्कूल प्रबंधक, समाज सेवी नवाब भारती, प्रधानाध्यापक और आरटीआई कार्यकर्ता अब्दुल सत्तार द्वारा प्रत्येक वर्ष स्कूल में राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने पर सभी अतिथियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की, कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग वितरित किये गये, जो कि भिक्षा नही शिक्षा दो अभियान उत्तराखंड पुलिस के माध्यम से उपलब्ध कराये गये थे, ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरशद कुरैशी, वसीम कुरैशी, आमिर कुरैशी, आफताब सैफी, शाहनूर सैफी, सलमान सैफी, इस्लाम, मनव्वर कुरैशी, ताहिर कुरैशी, अरशद राणा, कदीर कुरैशी, जावेद मंसूरी, हाजी इमदाद, शौकत प्रधान अनीस कुरैशी, मोनू सैफी, शाकिर, अदनान, फरहान मोहम्मद आरिफ पत्रकार आदि लोग उपस्थित रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours