हरिद्वार की गूंज (२4*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने क्षेत्र में पतंग व मांझे बेचने वाले दुकानदारों पर जबरदस्त छापेमारी की कार्रवाई की है, जिसमें पतंग बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप का माहौल बना रहा, सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार व थानाध्यक्ष कनखल के नेतृत्व में कनखल के कनखल बाजार, चौक बाजार, झंडा चौक, पहाड़ी बाजार, शिवपुरी कॉलोनी जगजीतपुर में छापे की कार्रवाई की गई, जिसमें से पंकज शर्मा पुत्र सुरेंद्र शर्मा कनखल पर 5000 रुपए का जुर्माना तथा चाइनीज मांझे के 3 कट्टे बरामद किए गये तथा विशाल पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी राजा गार्डन हाल दुकान लोटो वाली कनखल पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया गया, वही संजय पुत्र पाल सिंह कश्यप, संदीप कुमार पुत्र हरि शरण निवासी गण जगजीतपुर, विनोद पुत्र प्रेम कुमार सब उपरोक्त व्यक्तियों के दुकानों में भी तलाशी ली गई है, आपको बतादें कि चाइनीस मांझे से जीव जंतु से लेकर आमजन तक गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं, यहां तक जीव जंतु चाइनीस मांझे के शिकार होकर अपने प्राणों को गवाह रहे हैं, जिसकी रोकथाम के लिए कई सामाजिक संगठनों ने भी इसका कड़ा विरोध किया है प्रशासन भी समय-समय पर चाइनीस मांझे की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करता रहता है लेकिन चाइनीज मांझे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है दुकानदारो का पैसे कमाने का लालच जीव जंतुओं से लेकर आमजन पर भारी पड़ रहा है प्रशासन को चाहिए कि चाइनीस मांझा बिक्री करने वाले दुकानदारों पर जुर्माने के साथ-साथ सलाखों की हवा भी खिलाई जाए, ताकि चाइनीस मांझे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग सके और जीव जंतुओ की रक्षा हो सके।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours