हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा जटवाड़ा पुल के पास वाहन संख्या UK08Q 7061 मारुति कार को चेक किया गया, तो इस वाहन को आलम पुत्र मुसर्रत निवासी गोविंदपुर थाना रानीपुर चला रहा था। वाहन की चेकिंग की गई तो इसमें चाइनीज मांझा बरामद हुआ, व्यक्ति से चाइनीज मांझा के संबंध में पूछा गया तो इसने बताया कि यह चाइनीज मांझा कमल साहू पुत्र सीताराम निवासी मोहल्ला तेलियन ज्वालापुर की दुकान से खरीद कर लाया गया है, पुलिस ने कमल साहू की दुकान में जाकर चेकिंग की गई तो दुकान से भी चाइनीज मांझा बरामद हुआ, चूंकि चाइनीज मांझा की बिक्री व इसके इस्तेमाल पर प्रतिबंध है अतः उपरोक्त चाइनीज मांझा को कब्जा पुलिस लिया गया तथा आलम व कमल साहू का पुलिस एक्ट के अंतर्गत 5000 रुपये का नकद चालान काटा गया कार चालक आलम के पास वाहन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे अतः  उपरोक्त कार को भी एम वी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours