हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज द्वारा संकलित अति दुर्बल सत्रोत्र संग्रह शक्तिस्तवनम का विमोचन प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने किया, पुस्तक में अति प्राचीन स्तुति मंत्रो का संकलन किया गया है, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, आचार्य बालकृष्ण, स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज व सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर विमोचन समारोह का शुभारंभ किया, श्री दक्षिण मंदिर में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि श्री दक्षिण काली मंदिर जैसे शक्ति स्थल पर शक्ति उपासना को समर्पित पुस्तक का विमोचन करना अपने आप में गौरवमयी क्षण है, पुस्तक से समाज को नई दिशा मिलेगी, शक्ति आराधना को समर्पित पुस्तक समाज से बुराइयों को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, अति प्राचीन मंत्रों का पुस्तक में संकलन कर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने भारत की ऋषि परंपरा को आगे बढ़ाया है, संतों ने हमेशा ही समाज का मार्गदर्शन किया है उन्होंने कहा कि समाज में संतों का विशेष स्थान है संत समाज पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण व वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करें, इसके अलावा प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति भी आमजन को जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि आचार्य बालकृष्ण व स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी माता बहनों में देवी का स्वरूप देखते हैं सभी को उनसे प्रेरणा लेकर बेटियों के उत्थान में सहयोग करना चाहिए, पंतजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण महाराज ने कहा की मां की शक्ति अपरम्पार है, मां के उपासक महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद शक्ति को संचित कर संसार को बांट रहे हैं, शक्ति आराधना के प्राचीन मंत्रों से सुसज्जित पुस्तक बेहतर अद्भुत है, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज द्वारा संकलित देवी उपासना के प्राचीन व दुर्बल मंत्रों से व्यक्त पुस्तक निश्चित ही सबके लिए कल्याणकारी सिद्ध होगी, महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि भगवती की कृपा से महाभारत कालीन मंत्रों को संकलित करने का अवसर प्राप्त हुआ है उन्होंने कहा कि पांडव कालीन मंत्रों का पुस्तक में संकलन करने में उन्हें कई लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ है, उन्होंने कहा कि भगवती को स्तुति अत्यंत प्रिय है, संकट आने पर देवताओं ने भी भगवती की स्तुति की, भगवती को समर्पित पुस्तक भगवती का ही स्वरूप है।
स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि हिंदी व अंग्रेजी अनुवाद के साथ पुस्तक का द्वितीय संस्करण शीघ्र ही प्रकाशित किया जाएगा, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि हजारों वर्ष पूर्व ऋषि मुनियों द्वारा रचित मंत्रों का पुस्तक में संकलन कर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने समाज को एक दुर्बल व दिव्य ग्रंथ प्रदान किया है, स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि हिंदू संस्कृति के उत्थान में स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी का विशेष योगदान है, म.म. स्वामी प्रेमानन्द महाराज ने कहा कि भगवान राम ने भी भगवती की आराधना की थी भगवती आराधना के अति दुर्बल व प्राचीन मंत्रों का संकलन करके स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने समाज को अति अलौकिक ग्रंथ प्रदान किया है, आरएसएस प्रचारक राकेश जैन ने कहा कि ज्ञान, विज्ञान, अध्यात्म, कला, संगीत आदि तमाम क्षेत्र में भारत ने दुनिया का मार्गदर्शन किया है, उन्होंने कहा कि बिना शक्ति के कुछ भी संभव नहीं है, पुस्तक निश्चित रूप से समाज के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगी, उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश पासी ने भी पुस्तक प्रकाशन के लिए स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी की प्रशंसा करते हुए पुस्तक को समाज के लिए अति उपयोगी बताया है। इस अवसर पर महर्षि व्यासानन्द, विधायक संजय गुप्ता, विशाल राठौर, विधायक ममता राकेश, विधायक देशराज कर्णवाल, विधायक आदेश चौहान, मेयर अनीता शर्मा, राज्यमंत्री सुशील चौहान, आशीष शर्मा, म. म. स्वामी प्रेमानन्द, महंत रूपेंद्र प्रकाश, श्रीमहंत साधनानंद, कोठारी महंत जसविंदर सिंह, महंत प्रबोधानंद गिरी, स्वामी सत्यव्रतानन्द, शिवालिकनगर नगर पालिका चेयरमैन राजीव शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ब्रजरानी, डॉ. राजेंद्र पाराशर, नगर पालिका लक्सर चेयरमैन अमरीश गर्ग, डॉक्टर संध्या शर्मा, अनुज दुबे, आदि सहित देश-विदेश से आए सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल सहित सभी अतिथियों का फूल मालाएं पहनाकर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया, कार्यक्रम में कौशिक आर्ट ग्रुप की छात्राओं ने गुरु वंदना व राष्ट्रीय गान की शानदार प्रस्तुति दी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours