हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। चाइनीज मांझा दुकानों पर धड़ल्ले से बिक रहा है जिसको लेकर आए दिन प्रशासन द्वारा छापेमारी भी खूब की जा रही हैं उसके बावजूद भी चाइनीज मांझा दुकानों पर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है और चाइनीज मांझे से लगातार दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है जिसको लेकर प्रशासन चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने में नाकाम साबित हो रहा है, और लोगों द्वारा चाइनीज मांझे को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारी को ज्ञापन भी दिए जा रहे हैं जिसको लेकर चाइनीज मांझे पर छापेमारी भी खूब हो रही है उसके बावजूद भी दुकानदार चाइनीज मांझे को बेच रहे हैं आपको बताते चलें कि ज्वालापुर निवासी हेमंत कुमार बाइक से किसी काम से मंगलौर जा रहे थे जिसके चलते चाइनीस मांझा ने उनकी आंख को जख्मी कर दिया। जब इस बारे में हेमंत कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं बाइक से मंगलौर जा रहा था अचानक से मेरे सामने चाइनीज मांझा आया और मैं अपनी बाइक कंट्रोल ना कर पाया जिसके चलते मेरी आंख पर चाइनीज मांझे ने जख्मी कर दिया, और उन्होंने बताया कि लोगो द्वारा मुझे हॉस्पिटल ले जाया गया जिसके चलते आंख पर 16 टांके आए हैं, अब आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि चाइनीज मांझा लोगो के लिए जान की आफत बना हुआ है, आखिर कौन है इसका जिम्मेदार, आए दिन चाइनीज मांझे से दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है, समय रहते इसको अगर रुका नही गया तो एक दिन बहुत बड़ा हादसा हो जाएगा, इस का जिम्मेदार कौन होगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours