हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने दो तमंचे व दो तबल के साथ दो अलग-अलग जगह से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कंकर खाता गांव में स्कूल छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें एक गुट के दो किशोर एक तमंचा व दों तबल लेकर मौके पर पहुंचे थे, जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों किशोरों को धर दबोचा, इनके पास से एक तमंचा व दो तमल बरामद किए गए हैं अगर समय रहते इनको नहीं पकड़ा जाता तो यह किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे, वही लक्सर भी एक युवक को अवैध तमंचे व तीन जिंदा कारतूस के साथ लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आज उसको भी माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, आपको बता दें कि लक्सर क्षेत्र में इससे पहले भी अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी हैं बावजूद इसके क्षेत्र में युवक अवैध हथियार लेकर घूमते नजर आ रहे हैं, ऐसा लगता है कि जैसे इनके दिलों में पुलिस का कोई खौफ ही नहीं रह गया है, देखना यह होगा कि क्या लक्सर पुलिस इन अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई कर पाएगी, इतनी बड़ी मात्रा में अवैध हथियार कहां बनाए जा रहे हैं, जो आसानी से युवकों को हथियार बरामद हो जाते हैं, क्या लक्सर पुलिस इस पर पूर्ण तरह से अंकुश लगा पाएगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours