हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारत विश्व का सबसे विशाल गणतंत्र, जो कि एक पुण्य किताब "संविधान" के मार्गदर्शन में कार्यरत है। भारत का यही संविधान प्रत्येक नागरिक को समान स्तर, अधिकार, सुरक्षा व स्वराज प्रदान कर उसे एक आज़ाद नागरिक बनाये रखने को दृढ़ निश्चित है। इसी नागरिक आज़ादी व संविधान के उत्तमोत्सव को मनाने हेतु शैमरॉक रिवेरडेल स्कूल ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी "गणतंत्र दिवस" बहुत ही धूमधाम से देशभक्ति में ओत-प्रोत होकर मनाया। स्कूल को विशेष तौर पर फूलों व गुब्बारों से सजाया गया।भारत आज जहां है वहां तक इसको पहुचाने में जिन महत्वपूर्ण लोगों का योगदान रहा है उन देशभक्तों के बारे में बच्चों को मल्टीमीडिया के माध्यम से बताया गया। स्कूल में बच्चे महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि के रूप में सजकर बेहद मनोरम रूपों में स्कूल में पहुँच कर गणतंत्र के महा उत्सव में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नायशा, अवनी, युवराज, सान्वी, आरणा, सुहाशिनी, तनिष्का, अनाया, एकमन आदि बच्चों ने "नन्हा मुन्ना राही हूँ" आदि गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। तत्पश्चात प्रधानाध्यापिका नेहा अरोडा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान "जन गण मन" गाकर राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी दी। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में "अपना घर" नामक गैर सरकारी संस्थान के माध्यम से ज़रूरतमंद बच्चों को विशेष तौर पर बुलाया गया व उनको स्कूल के बच्चों ने खाद्य सामग्री, कपड़े, कम्बल व अन्य जीवन यापन को ज़रूरी वस्तुएं देकर भाईचारे, सहभाजन व परमार्थ का बोध किया। तत्पश्चात स्वाति, श्वेता, आकृति, डिम्पल, पल्लवी, ज्योति, दिव्या, प्रियंका, रज़िया, रितिका, मुस्कान, अनंया आदि अध्यापिकाओं व सभी बच्चों ने "जय हिंद" व "वन्दे मातरम" के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार संदीप रावत ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर जरूरतमन्दो को उनकी आवश्यकता के सामान वितरण करने में भूमिका अदा की।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours