हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में 71वें गणतंत्रता दिवस के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर देश की एकता और अखण्डता की सुनहरी मीसाल कायम की है यह तिरंगा यात्रा सुल्तानपुर की जामा मस्जिद से शरू होकर पूरे लक्सर हरिद्वार हाइवे से होती हुई सुल्तानपुर के रामनगर, हनुमान चौक से होकर वापस जामा मस्जिद पर सम्पन्न हुई, यात्रा में जहां देश भक्ति के गीत बज रहे थे वहीं देश के अमर शहीदों की शान में गगनभेदी नारे भी गुजाएँमान हो रहे थे, पूरे देश में 71वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है वही लक्सर नगर के साथ- साथ क्षेत्र के भिक्कमपुर, रायसी, प्रह्लादपुर, बहादरपुर गांव में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिनमें स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई साथ ही स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए, सभी विभागों में तिरंगा लहराएगा गया, इस मौके पर युवाओं ने लक्सर क्षेत्र में तिरंगे के साथ बाइक रैली भी निकाली वही लक्सर के सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि आज सुल्तानपुर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली है जिसका उद्देश्य देश के सम्मान और संविधान को समर्पित की है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours