हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने हरिद्वार ज़िला अध्यक्ष चयन के लिए सुभाष नगर में एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें सुभाष नगर टिहरी विस्थपित और शिवालीक नगर के व्यापारियो ने प्रतिभाग कर अपने अपने विचार रखें। व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि ज़िला अध्यक्ष का चयन किसी एक शहर के व्यापारियों से वार्ता करके नहीं बल्कि पुरे जिले के व्यापारियों से वार्ता करने के बाद  किया जाएगा, कुछ लोग अभी भी बंद कमरे में ज़िला अध्यक्ष तह करना चाह रहे है लेकिन हमारा व्यापार मण्डल पुरे जिले के व्यापारियों से वार्ता करने के बाद ही ज़िला अध्यक्ष की नियुक्ति करेगा और यही व्यापारियों की राय बनी है तो चुनाव भी कराने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि अब व्यापारियों को किसी राजनेता के दफ़्तर से नहीं बनाया जाएगा, बाक़ी व्यापारियों की पसन्द और सर्व सहमति से ही उनका नेता होगा, कुछ व्यापारी नेता राजनेताओं को ख़ुश करने में या अपनी निजी स्वार्थ के लिए व्यापार मण्डल की निजी फ़ैक्ट्री के रूप में चलाना चाहते है जिसको अब व्यापारी नकार चुके है। इस अवसर पर संजीव वर्मा, राजीव शर्मा, कुलवंत सिंह, जगदिश,भारत रावत, हरप्रीत, सतीश धीमान, कन्हैया गुप्ता, सोरभ सक्सेना, गौरव सिंह, गौरव चौहान, रवि देव, सुरेश मखीजा, विपिन राणा, संजीव कुमार, अरविन्द चौधरी, विजय धीमान व शिवम् त्यागी आदि व्यापारी उपस्तिथ रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours