हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। शहर में गड्ढे युक्त सड़के बन रहीं है हादसों का कारण जिस पर प्रशासन द्वारा देख के अनदेखा करने का रवैया पुराना ही है आपको बता दे कि शहर में अधिकतर स्थानों की सड़कें टूटी पड़ी है और बड़े-बड़े गद्दों से युक्त है य तो यू कहो कि गद्दों में सड़के आ गई है। गद्दों के कारण हादसों का सिलसिला नया नही है मगर प्रशासन द्वारा इस और कोई ध्यान नही दिया जाता जिस कारण आमजनमानस को तकलीफों का सामना करना पड़ता है सिडकुल से आने वाली अधिकतर कर्मचारियों से भरी बस हो, रोडवेज बस हो या औद्योगिक क्षेत्र के बड़े वाहन हो वह सब टिबड़ी फाटक से गुजरते है जिस कारण वहां पर गड्ढे और गहरे होते जा रहे जिस कारण हादसे हो जाते है ऐसा ही एक आज मामला टिबड़ी फाटक पर घटा जब एक स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में दो वाहनों की भिड़ंत हो गयी जिसमे एक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया गनीमत रही की घटना में कोई हताहत नही हुआ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours